Conversation – 5
In this English Conversation, Aditya wants to study abroad but is confused about the process. His cousin Neha guides him. (इस अंग्रेज़ी वार्तालाप में, आदित्य विदेश में पढ़ाई करना चाहता है लेकिन प्रक्रिया को लेकर भ्रमित है। उसकी कज़िन नेहा उसे मार्गदर्शन देती है।)
आदित्य: नेहा दी, मैं विदेश में पढ़ाई करने का सोच रहा हूँ लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा कि कहाँ से शुरू करूँ।
Aditya: Neha di, I am thinking of studying abroad but I don’t know where to start.
(नेहा दी, आय एम थिंकिंग ऑफ स्टडींग अब्रॉड बट आय डोंट नो व्हेयर टू स्टार्ट।)
नेहा: सबसे पहले, तुम्हें यह तय करना चाहिए कि कौन-सा कोर्स और कौन-सा देश तुम्हारे लिए सही रहेगा।
Neha: First of all, you need to decide which course and which country would be suitable for you.
(फर्स्ट ऑफ ऑल, यू नीड टू डिसाइड व्हिच कोर्स एंड व्हिच कंट्री वुड बी सूटेबल फॉर यू।)
आदित्य: मुझे बिजनेस मैनेजमेंट में इंटरेस्ट है। कौन-से देश इस फील्ड में बेहतर हैं?
Aditya: I am interested in Business Management. Which countries are better in this field?
(आय एम इंटरेस्टेड इन बिजनेस मैनेजमेंट। व्हिच कंट्रीज आर बेटर इन दिस फील्ड?)
नेहा: यूएस, यूके, और कनाडा इस फील्ड में टॉप हैं। तुम्हें उनके टॉप यूनिवर्सिटीज़ के बारे में रिसर्च करनी चाहिए।
Neha: The US, UK, and Canada are top in this field. You should research about their top universities.
(द यूएस, यूके, एंड कनाडा आर टॉप इन दिस फील्ड। यू शुड रिसर्च अबाउट देयर टॉप यूनिवर्सिटीज़।)
आदित्य: मुझे वीज़ा प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी चाहिए।
Aditya: I also need information about the visa process.
(आय ऑल्सो नीड इंफॉर्मेशन अबाउट द वीज़ा प्रोसेस।)
नेहा: हर देश की वीज़ा प्रक्रिया अलग होती है। सबसे पहले TOEFL या IELTS जैसे एग्जाम्स की तैयारी करो।
Neha: Every country has a different visa process. First, prepare for exams like TOEFL or IELTS.
(एवरी कंट्री हैज अ डिफरेंट वीज़ा प्रोसेस। फर्स्ट, प्रिपेयर फॉर एग्ज़ाम्स लाइक TOEFL और IELTS।)
आदित्य: क्या मुझे एजुकेशन कंसल्टेंसी की मदद लेनी चाहिए?
Aditya: Should I take help from an education consultancy?
(शुड आय टेक हेल्प फ्रॉम एन एजुकेशन कंसल्टेंसी?)
नेहा: हाँ, लेकिन अच्छी और भरोसेमंद कंसल्टेंसी चुनो। वे तुम्हें आवेदन से लेकर वीज़ा तक की पूरी प्रक्रिया में मदद करेंगे।
Neha: Yes, but choose a good and trustworthy consultancy. They will help you through the entire process from application to visa.
(यस, बट चूज़ अ गुड एंड ट्रस्टवर्दी कंसल्टेंसी। दे विल हेल्प यू थ्रू द एंटायर प्रोसेस फ्रॉम एप्लिकेशन टू वीज़ा।)
आदित्य: क्या स्कॉलरशिप्स के लिए भी अप्लाई कर सकता हूँ?
Aditya: Can I also apply for scholarships?
(कै न आय ऑल्सो अप्लाई फॉर स्कॉलरशिप्स?)
नेहा: बिल्कुल! यूनिवर्सिटीज़ और प्राइवेट ऑर्गनाइज़ेशन कई स्कॉलरशिप्स देती हैं। तुम्हें उनके लिए समय पर अप्लाई करना होगा।
Neha: Absolutely! Universities and private organizations offer many scholarships. You need to apply for them on time.
(एबसोल्यूटली! यूनिवर्सिटीज़ एंड प्राइवेट ऑर्गनाइज़ेशंस ऑफर मैनी स्कॉलरशिप्स। यू नीड टू अप्लाई फॉर देम ऑन टाइम।)
आदित्य: मैं अब काफ़ी आत्मविश्वास महसूस कर रहा हूँ। धन्यवाद दीदी!
Aditya: I am feeling much more confident now. Thank you, Didi!
(आय एम फीलिंग मच मोर कॉन्फिडेंट नाउ। थैंक यू, दीदी!)
नेहा: कोई बात नहीं! अगर तुम्हें और मदद चाहिए तो मुझसे पूछना।
Neha: No problem! If you need more help, just ask me.
(नो प्रॉब्लम! इफ यू नीड मोर हेल्प, जस्ट आस्क मी।)